फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर भट्ट गांव के पास दोस्त को घर छोड़ने जा रहे युवक की बाइक पर तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हलवाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर बोलेरो लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कपसेठी निवासी हलवाई राकेश कुमार उर्फ तोताराम (26) दूसरे हलवाई दोस्त नयागांव चित्रकूट मप्र निवासी दिनेश (28) के साथ रविवार को कपसेठी में एक घर में मिठाई बनाने आए थे। देर रात काम खत्म होने के बाद राकेश दोस्त दिनेश को घर छोड़ने जा रहा था। रानीपुर भट्ट गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर ड्राइवर बोलेरो लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीतापुर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक राकेश के परिजनों को सूचना दी। बाइक सवार राकेश हेलमेट लगाए था।
स्थानीय लोगोंं के अनुसार टक्कर लगते ही हेलमेट राकेश के सिर से छिटक गया और वह सड़क पर जा गिरा। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छोटे भाई गंगा प्रसाद ने बताया वह हलवाई था। गांव में ही जयकरन के यहां तिलकोत्सव कार्यक्रम था। देर रात तक कार्यक्रम चलने के बाद वह हलवाई दिनेश को घर छोड़ने जा रहा था और यह हादसा हो गया। वह दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके दो पुत्र हैं। पत्नी पूजा देवी व मां सोनिया देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें