फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत

Thu, 04 Jan 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सुरौंधा मोड़ पर तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने पैदल जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
सुरौधा निवासी लल्लू ने बताया कि उसका पुत्र शारदा प्रसाद (45) मजदूरी कर बुधवार की शाम को पैदल लौट रहा था। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ थाना अंतर्गत सुरौधा मोड़ के पास सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक समेत चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मजदूर को प्रयागराज रेफर कर दिया था। गुरुवार को मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शव लेकर परिजन गांव पहुंचे। पत्नी सुग्गा ने रोते हुए बताया कि उसके एक पुत्र व तीन पुत्रियों का लालन पालन कैसे होगा। थाने में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें