भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के भरथौल गांव के मोड़ पर घर जा रहे किसान की बाइक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई। जिससे किसान की मौत हो गई।
भरतकूप थाना अंतर्गत भरथौल गांव निवासी किसान चंदपाल (40) पुत्र गया प्रसाद रविवार की दोपहर को मुख्यालय बाइक की किस्त जमा करने आया था। देर शाम को घर जा रहा था। गांव के समीप मोड़ पर अचानक बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गई। काफी देर तक वह गड्ढे में ही पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। शिनाख्त के बाद परिजनों के साथ अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन पुत्र, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि परिजनों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। जिससे सिर पर चोट लगने से जान गई है।