फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक खाई में गिरी, श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
फोटो- 10- घायल को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस में लिटाते एंबुलेंस कर्मी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। जिले की सीमा से सटे सती अनुसूइया आश्रम में दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की बाइक झूरी नदी के पुल के मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बाइक सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के ग्राम धनऊ सुजौली थाना कुंडा निवासी आबुज विश्वकर्मा उर्फ भोला (22) पुत्र रमाशंकर विश्वकर्मा गांव के ही दोस्त व रिश्ते में भाई राजेश कुमार विश्वकर्मा (26) पुत्र धर्मपाल के साथ बाइक से चित्रकूट दर्शन करने आया था। रविवार की सुबह सती अनुसूइया आश्रम के दर्शन कर लौटते समय मध्य प्रदेश के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित झूरी नदी के पुल के मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दोनों बाइक समेत लगभग 30 फीट नीचे जा गिरे। यह देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
चित्रकूट थाने की पुलिस एंबुलेंस लेकर पहुंची और दोनों को निकालकर जानकीकुंड अस्पताल लाई। डॉक्टरों ने आबुज को मृत घोषित कर दिया। राजेश को भर्ती कर लिया। उसकी हालत नाजुक है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक के पास हेलमेट मिला है, लेकिन किसी के सिर पर लगा नहीं था। पुलिस टीम ने शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी। आबुज के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें