फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक पेड़ से टकराई एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। मध्यप्रदेश के चित्रकूट थाना क्षेत्र के पालदेव गांव निवासी तीन दोस्तों की बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। घायलों को जानकीकुंंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

नयागांव चित्रकूट के पालदेव गांव निवासी राजू विश्वकर्मा (20) ने बताया कि बुधवार की सुबह वह गांव के दोस्त लक्ष्मण यादव (18) व अरविंद यादव (12) के साथ बाइक से चित्रकूट खरीदारी करने आया था। तीनों चित्रकूट घूमने के बाद दोपहर को गांव लौट रहे थे। गुप्त गोदावरी मार्ग के सती अनुसुइया मोड़ पर बाइक चालक का संतुलन बिगड़ा। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। तीनों इधर-उधर छिटक गए। इसमें लक्ष्मण की मौत हो गई। थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि घायलों को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें