फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक ट्रक में घुसी, रिश्ते के तीन भाइयों की माैत,

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बेड़ी पुलिया और रामघाट मार्ग के बीच तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे, ये देवी दर्शन करने रामघाट की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कपसेठी निवासी कमलेश निषाद ने बताया कि भतीजा अभिलाष (18) बुधवार की रात रिश्तेदार संजय कुमार (20) और टिकुरा निवासी राजू उर्फ छोटू (18) के साथ बाइक से देवी दर्शन करने की बात कहकर घर से निकला था।
देर रात बेड़ी पुलिया से रामघाट की ओर जा रहे थे। तीनों रानीपुर भट्ट बिंदीराम होटल के पास सामने से किसी वाहन की तेज रोशनी से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ा और बाइक सड़क पर खड़े ट्रक के नीचे घुस गई।
विज्ञापन

रफ्तार अधिक होने से बाइक सवार ट्रक के अगले पहिये तक पहुंचे गये। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल उपेंद्र सिंह व सीतापुर प्रभारी अनिल गुप्ता हमराहियों के साथ पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को ट्रक के नीचे से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीनों का प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया।
इसी बीच एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि अन्य दो की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले मोबाइल व कागज के आधार पर परिजनों को सूचना दी।
अस्पताल पहुंचे परिजन बेहाल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। अभिलाष और संजय मौसेरे व राजू उर्फ छोटे फुफेरा भाई था। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर खड़ेे ट्रक के नीचे आ गये थे। इसी से लगी चोट से तीनों की मौत हुई है।्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें