फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाइवे पर मवेशी से टकराई बाइक, टेंपो पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित टेंपो पलट गया। इससे टेंपो में सवार सात लोग घायल हो गए। इसके अलावा बाइक से मवेशी के टकरा जा रहे से दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के खजुरिहा गांव का नरेंद्र (20), दीपक (13) पुत्र जगमोहन रविवार को सवेरे गांव से जिला मुख्यालय कर्वी जा रहा था। बेड़ी पुलिया के पास झांसी-मिजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशी से टकरा गए। ऐसे में दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था
इसके अलावा भरतकूप मेले में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा टेंपो हाईवे के शिवरामपुर के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार सकरौली गांव का मनोज, कहेटा माफी का राजू, हन्ना बिनैका की लवली पुत्री चंद्रेश, भरतकूप के भैसौंधा का सत्येंद्र, घुरेटनपुर का मूलचंद्र, मऊ के बरियारी का प्रणव, बांदा के कमासिन का सोनू घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें