फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सौंदर्यीकरण का काम कराएं तेज, न होने पाए अतिक्रमण

Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों, रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण, चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की भूमि उपलब्धता, कार्यालय स्थापना आदि की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय में हुई। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को निर्देशित किया कि परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण न होने पाए। उन्होंने यूपीटीयू चौराहे के सौंदर्यीकरण को जल्द पूर्ण कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने तुलसी स्मारक कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि जो कार्य बचा है उसे जल्द कराया जाए। लालापुर में बस स्टॉप का कार्य शीघ्र शुरू हो। लक्ष्मण पहाड़ी पर बने सीढियां पर लाइट की व्यवस्था सही की जाए।
पर्यटन चौराहे से रामघाट तक लाइटिंग के इंतजाम दुरुस्त रहे। साथ ही जनरेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग की दोनों गेट की स्थिति के बारे में जानकारी की। कहा कि दोनों गेट पर कैटल कैचर लगाएं। बरहा के हनुमान मंदिर के आगे स्थल चिन्हित कर टॉयलेट व पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें