फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: योजनाओं में पीछे रहने पर बैंक अधिकारियों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पीएम सूर्य घर और सीएम युवा समेत कई सरकारी योजनाओं में लक्ष्य पूरा न होने पर बुधवार को एलडीएम कार्यालय में बैंक अधिकारियों की क्लास लगी। उन्हें चेतावनी दी गई। समीक्षा बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, सीएम युवा स्वरोजगार, ओडीओपी, पीएम सूर्य घर और पीएम स्वनिधि योजना में स्वीकृति और वितरण की रफ्तार धीमी पाई। एलडीएम ने कहा कि लंबित फाइलें तुरंत निपटाएं, ऋण वितरण में तेजी लाएं। अक्तूबर में अभियान चलाकर पीएम सूर्य घर और सीएम युवा का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें। एसबीआई कर्वी, आरएसीसी बांदा, बीओबी, पीएनबी और इंडियन बैंक के प्रबंधकों को चेतावनी दी गई कि सुधार नहीं हुआ तो जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें