फोटो- 10- शहर की सड़कों पर भजन कीर्तन करते इस्कॉन मंदिर के भक्तगण। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। देश विदेश से श्रीकृष्ण भक्त इस्कॉन मंदिर पहुंचे हैं। शुक्रवार को हरिनाम संकीर्तन की यात्रा बेड़ी पुलिया से लेकर जिला मुख्यालय तक निकाली गई। इसमें श्रीकृष्ण भक्त हरे कृष्णा हरे रामा की धुन पर झूमते रहे।
चित्रकूट इस्कॉन अध्यक्ष अनंत बलदेव अरविंद प्रभु, नाइजीरिया के भक्त धीर दामोदर स्वामी ने अपने सहयोगियों के साथ यात्रा निकाली। इस यात्रा में सात अन्य देश अर्जेंटीना के जगनदास, घाना के पवित्रदास, दक्षिण अफ्रीका के विष्णु दास, जर्मनी के संजय दास, रूस की अयोध्यारानी देवी और नेपाल के सूरजदास भी शामिल हुए। सीतापुर केंद्र में कथा में इस्कॉन अध्यक्ष ने कहा कि कलयुग में भगवत प्राप्ति का एकमात्र साधन हरे कृष्णा हरे रामा ही है। कृष्णकुंज परिसर से भक्तों की टोली भजन कीर्तन करते हुए शहर के ट्रैफिक चौराहे तक पहुंची, फिर कामदगिरी की परिक्रमा के लिए रवाना हो गई।
इस मौके पर पुरानी बाजार में भक्त मुनेश निगम व सीमा निगम के आवास पर प्रसाद वितरण किया गया। यहां आशीषदास, हिमांशु दास, लक्ष्मणदास, अवनीश दास, डॉ. विभांशु गुप्ता, गजेंद्र सिंह, आदर्श द्विवेदी, राहुल व अभिषेक आदि मौजूद रहे।