फोटो-6- शहर में जुलूस निकालते बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को झांकियों के साथ शहर में शौर्य संचलन यात्रा निकाली।
चित्रकूट इंटर कालेज से शुरू हुई यात्रा गलियों से होती हुई पुरानी बाजार रामलीला मैदान पहुंची। जिलाध्यक्ष छेदीलाल गौतम, संगठन मंत्री रितिक, जिला मंत्री रामशरण त्रिपाठी, जिला संयोजक अजय यादव, जिला सह संयोजक शिवेंद्र प्रताप सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला मिलन केंद्र प्रभारी कपिल, त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गिरीश व ओमप्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।