फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: करोड़ों की ठगी के मामले में पांच की जमानत निरस्त

Wed, 04 Oct 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोगों को रोजगार देने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में जेल में बंद पांच आरोपियों की जमानत प्रभारी सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्यामसुंदर मिश्रा ने बताया कि 13 जुलाई को सुशील देवी ने कर्वी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नवंबर 2022 में हारवर्ड जागरूकता एजुकेशन ट्रस्ट कपसेठी के ब्रांच इंचार्ज विनय कुमार वर्मा की ओर से स्थानीय लोगों को होम टीचर की नियुक्ति का झांसा दिया गया।
रजिस्ट्रेशन के नाम पर लगभग चार हजार लोगों से छह करोड़ से अधिक रुपये जमा करा लिए गए। इसके बाद ठगों का यह गिरोह फरार हो गया। सदर विधायक अनिल प्रधान से इस मामले को विधानसभा में भी उठाया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गोरखपुर के सहुला खुर्द निवासी उपेंद्रनाथ पांडेय, कुशीनगर के देउरवा निवासी गिरजेश गुप्ता, देवरिया के भठवा तिवारी निवासी राजू गुप्ता, गोरखपुर के राप्ती नगर निवासी मनोज कुमार जायसवाल , कुशीनगर के टोला कतरौन निवासी प्रेमचन्द्र जायसवाल समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

इसमें आरोपी उपेंद्रनाथ, गिरजेश गुप्ता, राजू गुप्ता, मनोज कुमार जायसवाल, व प्रेमचन्द्र जायसवाल ने अधिवक्ता के जरिए न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। प्रभारी सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले को गंभीर सामाजिक अपराध करार देते हुए जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें