फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बालिका शिक्षा के लिए किया जा रहा जागरूक

Fri, 23 Jun 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । नया शिक्षा सत्र शुरु होने के पहले ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्था एजुकेट गर्ल्स की टीम गांव-गांव जाकर जागरूकता फैला रही है। शहर से सटे कई गांव में बालिकाएं और क्षेत्रीय समन्वयक ने घर-घर जाकर अभिभावकों से बालिकाओं को विद्यालय भेजने के लिए प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में संस्था की बालिकाओं की टीमें अपने गांव में लड़कियों को स्कूल से जोडने का प्रयास कर रहे हैं ताकि विद्यालय खुले तो अधिक से अधिक लड़कियों का दाखिला हो सके। सरकार द्वारा स्कूल चलो अभियान में सहयोग करते हुए संस्था के समन्वयक रमाकांत प्रजापति, मुनव्वर, शानू देवी व सोहना ने 50 से अधिक गांवों में जाकर इस कार्य में सहयोग किया।
साथ ही शिक्षा से वंचित बालिकाओं का आधार कार्ड बनवाने में भी मदद कर रहे हैं। टीम बालिकाएं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में सहयोग करने के साथ ही अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए गांव स्तर पर बैठक भी आयोजित कर रहे हैं। जिला समन्वयक ने बताया कि लड़कियों के अभिभावकों को सामाजिक और शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि सभी लड़कियां विद्यालय से जुड़कर इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें