चित्रकूट। भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक जगदीश गौतम के अशोह स्थित प्लॉट में हुए विस्फोट की गुत्थी उलझी है। रविवार को एसआईटी समेत पांच जांच टीमों ने घटनास्थल की गहन पड़ताल की। जांच में 60 पुलिसकर्मी और दो ड्रोन शामिल थे। अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय और पुलिस उपाधीक्षक फहद अली ने साक्ष्य जुटाए। हालांकि, तलाशी में कोई नई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्रियों से डाटा मांगा है। पत्थर खदान संचालक इन फैक्ट्रियों से विस्फोटक मंगाते हैं। ली कल्याणपुर ग्रेनाइट, चित्रकूट मिनरल्स, झांसी प्लांट, यस आर ग्रेनाइट, रवि शंकर शुक्ला, शिव मंगल सिंह आदि के खदानों की भी जांच की गई। (संवाद)