फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छात्रों को जागरूक रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी/चित्रकूट। बुजुर्गों और महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए यूपी-112 पुलिस विशेष अभियान चला रही हैं। इसके तहत पहाड़ी कस्बे के शांति देवी इंटर काॅलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें यूपी-112 अपर पुलिस अधीक्षक मोहिनी पाठक ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

यूपी-112 की अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घरेलू हिंसा व मारपीट के अलावा किसी भी आपात स्थिति जैसे आग लगने, प्राकृतिक आपदा, मेडिकल इमरजेंसी में भी 112 नंबर डायल किया जा सकता है। अभियान के दौरान लोकगीतों के माध्यम से कलाकार बुजुर्गों के लिए सवेरा योजना, महिलाओं के लिए प्रबल प्रतिक्रिया व अकेली घर आने-जाने वाली महिलाओं के को रात्रि में पीआरवी की मदद से संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने यातायात नियमों की भी जानकारी दी।
इसके बाद गोस्वामी इंटर कालेज छीबों व नरौनी गांव आदि स्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर शिवमूरत यादव, करुणा शंकर सिंह, नितेश कुमार व अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें