फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राजकीय संप्रेक्षण गृह के मुआयने में परखीं व्यवस्थाएं

Tue, 30 Jun 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जज ने मंगलवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाल अपचारियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। न्यायाधीश ने किशोर अपचारियों से उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि वे सुबह योग, नाश्ता और कक्षाएं करते हैं। दोपहर में भोजन के बाद नृत्य, संगीत और गायन की कक्षाएं चलती हैं। न्यायाधीश ने सभी बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देने और समाज में अच्छे व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित किया। एक गठित समिति ने भी निरीक्षण किया, जिसमें अपर जिला जज राहुल मिश्रा और अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें