बटालियन ने भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों का किया सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में वाइट टाइगर डिवीजन की ओर से मीडियम रेजिमेंट के सशस्त्र बलों की टीम ने मुख्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। रामायण मेला प्रेक्षागृह में 31 आम्ड डिवीजन के तत्वधान में ईएसएम रैली, स्वास्थ्य जांच शिविर, सीएसडी, आउटलेट सुविधा और भूतपूर्व सैनिकों के समस्त दस्तावेज की समस्याओं के समाधान का आयोजन किया गया। बटालियन ने भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों को उपहार देकर उनका सम्मान किया।