चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों को दो हजार रुपये प्रतिमाह मासिक पेंशन योजना के लिए विभिन्न कलाकारों से 20 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिन्होंने संबंधित कला विधा, क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों तक कला प्रदर्शन किया हो तथा जिनकी आयु 60 वर्ष से कम न हो और आय 24 हजार रुपये प्रतिवर्ष से अधिक न हो आय का प्रमाण पत्र तहसीलदार से प्रमाणित होना चाहिए। आवेदन जिला सूचना अधिकारी कार्यालय पुरानी बाजार कर्वी में नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। संवाद