चित्रकूट। अटल आवासीय विद्यालय अछरौद में कक्षा 6 व कक्षा 9 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। सहायक श्रमायुक्त आरके गुप्ता ने बताया कि यह प्रवेश कार्यक्रम भवन व सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए बच्चों और बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत पात्र बच्चों के लिए है। इसमें कक्षा 6 में 160 सीटें व कक्षा 9 में 60 सीटें हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से और ऑफलाइन माध्यम से ब्लॉक कार्यालय या श्रम विभाग कार्यालय 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को होगी। प्रवेश पत्र 7 फरवरी 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।(संवाद)