फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की आशंका, मरीज को मास्क

Sat, 27 Aug 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में लगातार डेंगू के लक्षण के मरीज मिल रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग इसे डेंगू मानने को तैयार नहीं है। जिला अस्पताल में इसके जांच की सुविधा भी नहीं है। शनिवार को लवलेश को भर्ती कराया गया। उसमें भी डेंगू के लक्षण होने पर डाक्टरों ने उसे मास्क पहनाया लेकिन अलग वार्ड न भर्ती कर सामान्य मरीजों के साथ भर्ती करा दिया। गुरुवार को कलवारा बुजुर्ग की ऊषा देवी पत्नी राधे को भी डेंगू की आशंका पर इसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार को पिपरोदर निवासी लवलेश पुत्र दिनेश को भी भर्ती करा दिया गया। मरीज ने बताया कि डाक्टरों ने डेंगू की आशंका पर मास्क पहनाया है। इस संबध में सीएमएस डा.एनके गुप्ता ने बताया कि भर्ती मरीज की जांच कराने की कोई व्यवस्था नहीं है लेकिन प्रारंभिक लक्षण के आधार पर डेंगू का संदेह जताया गया है। जल्द ही अलग वार्ड में उसे शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें