चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों, शक्ति दीदी द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थल एवं ग्रामों में भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में नोडल अधिकारी मिशन शक्ति क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल के पर्यवेक्षण में समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में पम्फलेट वितरित किए गए। संवाद