फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, चालक की मौत

Sun, 12 Mar 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। सरिया से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक के अगले हिस्से को काटकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

बिहार के नेवादा निवासी रवींद्र (40) पुत्र ब्रह्मदेव कोलकाता से सरिया लादकर ट्रक गाजियाबाद जा रहा था। मऊ थानाक्षेत्र के खंडेहा गांव स्थित राहुल ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से टकरा गया। ढाबे में मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक का केबिन कटवाकर शव को सुबह सात बजे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे रवींद्र के जीजा जितेन्द्र कुमार ने बताया कि रविंद्र परिवार में इकलौता सदस्य था। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री है। पत्नी तुसी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें