फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रुपये न मिलने से नाराज बेटों ने पिता की हत्या की

Sat, 07 Oct 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भौंरी। बेची गई जमीन से मिली रकम में हिस्सा न मिलने से नाराज पुत्रों ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद आरोपी दोनों पुत्र कुल्हाड़ी समेत भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी होते ही अपर एसपी व सीओ पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी पहुंची। मृतक के बड़े पुत्र ने हत्यारोपी दोनों भाइयों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना शुक्रवार की शाम को बगरेही गांव में हुई।
राधेश्याम द्विवेदी (80) के तीन पुत्र कमलेश, पारस व त्रिवेणी हैं। उसके पास 37 बीघा जमीन थी, लेकिन इसका बंटवारा नहीं हुआ है। कमलेश के परिवार के साथ पिता रहते थे। कमलेश ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व उसके पिता ने तीन बिस्वा भूमि नौ लाख रुपये में बेची थी। उसके छोटे भाई पारस व त्रिवेणी लगातार पिता से अपने हिस्से के रुपये की मांग कर रहे थे। पिता उनके चाल चरित्र को देखते हुए रुपये नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

यही बात दोनों भाइयों को खल रही थी। शुक्रवार को जैसे ही उसके पिता घर से निकलकर कुछ दूरी पर बने हनुमान मंदिर के चबूतरे में बैठने पहुंचे तो दोनों भाई पारस व त्रिवेणी योजना बनाकर वहां पहुंचे। कमलेश ने बताया कि स्थानीय लेागों के अनुसार त्रिवेणी ने पिता पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर दो वार किए जिससे पिता की मौत हो गई। कुछ स्थानीय लोग उस ओर दौड़कर दोनों को पकड़ऩे का प्रयास किया लेकिन दोनों भाई भाग निकले।
अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ निष्ठा उपाध्याय व थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह मय फोर्स पहुंचे। अपर एसपी ने बताया कि रुपये की खातिर ही वृद्ध की हत्या पुत्रों ने की है। तहरीर के आधार पर त्रिवेणी के खिलाफ हत्या करने व उसके भाई पारस के खिलाफ सहयोग करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें