चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में यमुना नदी किनारे मंगलवार की शाम को एक वृद्ध महिला की डूबने से मौत हो गई। पुलिस पहचान में जुटी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि शाम चार बजे सूचना मिली कि एक वृद्ध महिला (60) नहाते समय डूब गई हैं। मौके पर पहुंचे तो नदी किनारे मौजूद लोगों ने महिला को नदी से बाहर निकाला लिया था, लेकिन मौत हो चुकी थी। बताया कि रुपौली गांव के ही कुछ बच्चे नदी में नही रहे थे। बच्चों ने बताया कि कुछ दूरी पर वृद्धा नहा रही थी। तभी डूब गई थी। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास गांव के लोगों को बुलाकर पहचान के प्रयास कराएं जा रहे हैं। संवाद