चित्रकूट। तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच तेज हो गई है। जिलाधिकारी स्तर पर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। सीडीओ डीपी पाल इस समिति के अध्यक्ष होंगे। अपर उप जिलाधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी इसके सदस्य के रूप में शामिल हैं। समिति की पहली बैठक 21 सितंबर को होगी। बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 के विशेष सचिव, लखनऊ ने 12 अगस्त को जांच के निर्देश दिए थे। सदर विधायक अनिल प्रधान ने भी 14 जुलाई को पत्र भेजा था। पत्र में बीके शर्मा के कार्यकाल से जुड़ी शिकायतों की जांच की मांग की गई थी। समिति को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)