मानिकपुर(चित्रकूट)। कस्बे में एक झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही व गलत इलाज करने का आरोप लगाकर उसके क्लीनिक के बाहर हंगामा किया। मामले को लेकर स्थानीय समाज सेवियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ निवासी मइयादीन ने बताया कि वह अपने बेटे जीतू (9)का मानिकपुर कस्बे के झोलाछाप के यहां तीन दिन से इलाज करा रहा था। जहां मंगलवार की देर शाम को उसकी मौत हो गई। कस्बे के राकेश कुमार, रामपाल, रितुराज का आरोप है कि झोलाछाप मामले को रफा दफा करने में लगा है।
सीएमओ से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। इस संदर्भ में सीएमओ डॉ.भूपेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद संबंधित क्लीनिक के सारे कागजात की जांच कराई जाएगी। मृतक के परिजनों ने फिलहाल उनके पास कोई शिकायत नहीं की है।