फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर-2- कलक्ट्रेट परिसर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते कृषि विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। वेतन विसंगति सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एएसडीएम राजबहादुर को सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि कई साल से वेतन विसंगतियों को दूर करने और पदोन्नाति की मांग की जा रही है। शासन की तरफ से बैठक कर आश्वासन भी दिया गया।
इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। मजबूरी में आंदोलन करना पड़ रहा है। मांग है कि कृषि विभाग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति का निराकरण किया जाए।
रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाए। खाली पडे़ 500 पदों पर नई भर्ती की जाए। कृषि निवेश के निस्तारण के संबंध में स्थायी नीति बनाई जाए।
कृषि विभाग के भवनों की मरम्मत कराई जाए। चेतावनी दी कि एक अक्तूबर तक मांगे नहीं मानी गईं तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, जिला महामंत्री शारदा प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष विजय राघव सिंह, संगठन मंत्री धीरेंद्र पटेल, विकास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें