फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न महोत्सव की तैयारी में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अन्न महोत्सव पांच अगस्त को मनाया जाएगा। कार्यक्रम तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने कोटेदारों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

भजन संध्या स्थल सीतापुर के सभागार में तहसील कर्वी में बैठक के दौरान जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने जिला पूर्ति अधिकारी वीके महाना को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरण के लिए आवंटित खाद्यान्न का उठान तत्काल सुनिश्चित कराएं। यह कार्यक्रम उत्सव के रूप में मनाया जाए। कहाकि राशनकार्ड धारकों को पहले से सूचित करें। बैग में खाद्यान्न भरकर पहले से ही व्यवस्था सुनिश्चित कर लाभार्थियों की पर्ची लगा दें। जनपद में इस योजना के प्रचार प्रसार के लिए शासन की तरफ से बैग प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि इस समय ई पास मशीन से जनता में विश्वास बढ़ा है और पारदर्शी व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की गई है। जिसके आधार पर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है अब ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में कोई समस्या नहीं है। बैठक में उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, पूर्ति निरीक्षक कर्वी कृपा शंकर द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी, ग्रामीण व शहर के उचित दर विक्त्रस्ेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें