चित्रकूट। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपर जिलाधिकारी गणेश प्रसाद सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने रविवार को बताया कि 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होना है। इसी दिन पर्चे की जांच होगी और 29 को नामांकन पर्चा वापसी कर सकते हैं। इसके बाद तीन जुलाई को मतदान होगा इसी दिन शाम तीन बजे के बाद मतगणना और विजयी प्रत्याशी की घोषणा होगी। इस पूरी प्रक्रिया के निस्तारण के लिए एडीएम जीपी सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। (संवाद)