चित्रकूट। गलत इलाज करने का आरोप लगाकर मरीज के तीमारदार ने एक अस्पताल के खिलाफ डीएम से शिकायत की। डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
राजापुर थाना क्षेत्र के पराको के सोतीपुरवा निवासी रामविनोद ने बताया कि बेटे रितिक को पैर में सूजन होने के कारण कस्बा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सही इलाज न होने से बेटे के शरीर से पानी निकलने लगा और शरीर सफेद होने लगा तो वह बेटे को लेकर प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाॅक्टर ने बताया कि बेटे का गलत दवाओं की वजह से बीमारी बढ़ी है। इंफेक्शन हो गया है। ठीक होने में समय लगेगा। अभी बेटे का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने एसडीएम राजापुर फूलचंद्र को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।