चित्रकूट। महिला ने फर्जी मामले में पति को जेल भेजने का आरोप पुलिस पर लगाया है।
नयागांव थाना क्षेत्र के रजौला गांव निवासी सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि सीतापुर पुलिस चौकी टीम ने उसके घर में आकर पति शिवशंकर व बेटे विवेक की बेरहमी से पिटाई की। घर में रखी नगदी व कुछ जेवरात भी पुलिस अपने साथ ले गई है। इसके बाद पति को घसीटकर ले गई और फर्जी मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। महिला ने पति का एनकांउटर कराने की संभावना भी जताई है। इधर, सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि एक शादी समारोह में हीरे की अंगूठी व मोबाइल चोरी मामले में जांच पड़ताल के बाद आरोपी शिवशंकर को पकड़ा गया है। उसके घर में कोई मारपीट नहीं की गई किसी प्रकार के जेवर या नगदी भी नहीं लिये गये हैं। आरोप गलत हैं। (संवाद)