मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को घसीट कर खेत में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। एक व्यक्ति ने बताया कि उसके नाबालिग नातिन 19 जनवरी को घसीट कर रोहित निषाद घसीट कर सरसों के खेत में ले गया। वहां दुष्कर्म किया। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस पर आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद पीड़िता ने बयान में सोनू निषाद का भी नाम लिया। इस पर पुलिस ने सोनू का भी गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि न्यायालय में बयान के समय पीड़िता ने एक और आरोपी का भी नाम लिया, उसे भी गिरफ्तार किया। साथ में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।