चित्रकूट। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। मारकुंडी थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि 29 जनवरी को दुकान से लौटते समय रास्ते में पड़ोसी मनोज त्रिपाठी पीडि़ता को खींचकर घर के अंदर ले गया था और दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर किशोरी के भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मेडिकल, बयान के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई । शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। (संवाद)