फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा बच्चा के इलाज में न हो लापरवाही

विज्ञापन
फोटो- 2- निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। सीएमओ ने मानिकपुर सीएचसी, सरैंया और ऐंचवारा गांव की पीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पतालों में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रभारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही न बरतें। जिसकी ड्यूटी हो, वह समय से आए और मरीजों के इलाज में कोताही न बरतें। जच्चा-बच्चा के इलाज पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने सीएचसी मानिकपुर के निरीक्षण में जच्चा-बच्चा वार्ड व आसपास गंदगी होने पर नाराजगी जताई।
प्रभारी से कहा कि हर वार्ड के पास सफाई होनी चाहिए। गंदगी न फैलाने के लिए मरीजों और तीमारदारों को भी समझाएं। अस्पताल के स्टोर में रखी सामग्री और इसके उपयोग की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद सरैंया और ऐंचवारा पीएचसी पहुंचे। यहां सब अस्त व्यस्त दिखा। परिसर में गंदगी होने पर इसे तत्काल साफ कराने और आगे स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।
कहा कि जच्चा-बच्चा के इलाज में डॉक्टर व स्टाफ कोई लापरवाही न करें। अस्पताल के रजिस्टर व अन्य रिकार्ड की जानकारी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें