चित्रकूट। बहिलपुरवा पुलिस ने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मडैयन के गौडा निवासी शिव मूरत ने बताया कि रात में गांव का ही विष्णु कुमार शराब के नशे में गाली देने लगा, मना करने पर कुल्हाडी लेकर आया और घर के बाहर लेटे उसके बड़े भाई राम मूरत के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे बड़े भाई सिर में काफी चोटें आई हैं। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)