फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली चोरी के मामले में आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बिजली चोरी के मामले में आरोपी बुधपाल को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश राम मणि पाठक ने जमानत दी है। उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक प्रतिभू पर रिहा करने का आदेश मिला। यह मामला थाना एंटी पावर थेफ्ट से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2021 को अवर अभियंता शिव प्रसाद राही ने ग्राम चककर में चेकिंग की थी। आरोप था कि 86,540 रुपये बकाया होने पर 24 जून 2021 को बुधपाल का कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद भी चेकिंग में वह बिना भुगतान किए पुनः बिजली जलाते पाया गया। बुधपाल के अधिवक्ता ने बताया कि शमन शुल्क व बिल जमा कर दिया है। अभियोजन ने जमानत का विरोध किया, लेकिन न्यायालय ने जमा रसीदें देखकर जमानत मंजूर कर ली। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें