फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः टाइगर रिजर्व बनाने के कार्य में लाएं तेजी

विज्ञापन
टाइगर रिजर्व क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जानकारी लेते डीएम अभिषेक आनंद। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में बनाए जाने वाले टाइगर रिजर्व के कार्य में गति लाने के लिए डीएम अभिषेक आनंद ने वन क्षेत्र का भ्रमण किया। मंगलवार को रानीपुर गिदुरहा गांव के पास वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर वन्य जीव विहार में प्रदेश सरकार टाइगर रिजर्व बनवा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि 52 हजार हेक्टेयर भूमि पर यह टाइगर रिजर्व क्षेत्र होगा। जहां से वन क्षेत्र होगा वहां पर मुख्य गेट बनाए जाएंगे। डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारियों से कहा कि लोक निर्माण विभाग से मिलकर एप्रोच रोड व दूसरा रोड नाले से रोड का स्टीमेट बनाकर भेजें। कहा कि लोक निर्माण विभाग से मिलकर एप्रोच रोड का इस्टीमेट बनाकर भेजें।
मारकुंडी के पास जमीन का सर्वे कराकर सरकारी रिसोर्ट बनाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी मानिकपुर को निर्देश दिया कि जो पांच गांव जंगल में आ रहे हैं, उनका सर्वे कराएं। बिजली की भी व्यवस्था, मोबाइल नेटवर्क की व्यवस्था कर गेस्ट हाउस बनाया जाए। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग से कहा कि चेकडैम बनाने के लिए योजना बना लें। पब्लिक टॉयलेट व चहारदीवारी भी बनानी होगी।
विज्ञापन

जंगल क्षेत्र के गांवों के निवासियों को रोजगार देने की भी व्यवस्था की जाए। एक बड़ा नक्शा जिला मुख्यालय में भी लगाया जाए। ताकि यही से पता चल सके कि कहां-कहां पर जाना है। इस दौरान सीडीओ अमित आसेरी, उप जिलाधिकरी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, सीओ मऊ शीतला प्रसाद पांडेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई आशुतोष कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत आरएस वर्मा व उप प्रभागीय वनाधिकारी हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें