फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विधायक अब्बास और आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दिवंगत बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज होने के बाद चार अन्य आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। इसमें एक सपा नेता है। इनके रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वाराणसी के एक व्यापारी को जेल से धमकी देने के मामले में अब्बास अंंसारी, कर्वी निवासी नवनीत सचान, गाजीपुर के नियाज अंसारी, द्वारिकापुरी कर्वी निवासी सपा नेता फराज खान और वाराणसी निवासी शाहबाज आलम खान के खिलाफ बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है।
जेल के बाहर रहने वाले आरोपियों की तलाश शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल बंद था। उसकी पत्नी जेल के अंदर अपने रसूख के चलते नियम-कानून का उल्लंघन कर मिलती थी। अब्बास पर आरोप हैं कि वह जेल से मोबाइल पर अपने गुर्गों के साथ वाराणसी के व्यापारी को वसूली के लिए धमकी देता था। इसमें चार अन्य ने सहयोग किया था, जिनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि चित्रकूट जेल में बंद रहने के दौरान विधायक अब्बास अंसारी ने चालक नियाज अंसारी के साथ स्थानीय स्तर पर वसूली गैंग बनाया था। इसमें दो स्थानीय युवकों के साथ वाराणसी का एक युवक भी शामिल था। ये डरा-धमकाकर वसूली करते थे। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पहले इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी, जिसमें हाईकोर्ट से इन्हें राहत मिली थी, लेकिन अदालत ने यह भी कहा था कि दोबारा ये सब इस कृत्य में संलिप्त मिले तो जिला प्रशासन कार्रवाई कर सकता है।
इसी आधार पर इनके कृत्यों को देखते हुए गैंगस्टर लगाया गया है। इनके लिए अदालत से रिमांंड मांगने की प्रक्रिया चल रही है। पांच आरोपियों में अब्बास जेल में है। अन्य चार की तलाश की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें