फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बारिश से गिरी पेड़ की डाल, दबकर चरवाहे की मौत

विज्ञापन
महेश कुमार ग - फोटो : महेश कुमार
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के उफरौली गांव में बारिश से जामुन के पेड़ की डाल गिरने से चरवाहा दब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उफरौली निवासी बंशीलाल आरख ने बताया कि पिता महेश (56) बुधवार की सुबह आठ बजे घर से बकरी चराने दशरथ नदी किनारे गए थे। कुछ देर बाद बारिश होने लगी। भीगने से बचने के लिए जामुन के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। अचानक पेड़ की डाल टूट कर गिरी और वे दब गए। कुछ देर बाद शौच के लिए गए बच्चों ने देखा तो भागकर घर आए और घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो पिता की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने पेड़ की डाल के नीचे दबने से मौत की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें