फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मानिकपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, भागवत कथा का आयोजन

Sun, 03 May 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 02सीकेटीपी 28 कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। राजधर मिश्र की प्रथम पुण्य तिथि पर शनिवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। समाजसेवी कमलेश कुमार मिश्र व विनोद कुमार मिश्र ने श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया। कलश यात्रा में पीतांबरी वस्त्रधारी श्रद्धालु शामिल थे। सिर पर कलश रखे महिलाएं मंगलगीत गाती हुई चल रही थीं। हाथी, घोड़े, संगीत रथ व ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा प्रमुख मार्गों से कार्यक्रम स्थल पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण से कलश स्थापना हुई। महेंद्र शास्त्री ने कथा के पहले दिन भागवत महात्म्य का गुणगान किया। कथा परीक्षित विमला देवी और मुख्य यजमान विनोद कुमार मिश्र ने आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर महंत रामजी दास संतोषी अखाड़ा, स्वामी प्रदीप दास महाराज, आरके सिंह पटेल, माधव मुरारी पांडेय समेत कई भक्त उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें