फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कुर्सी पर बैठे-बैठे श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी आए एक श्रद्धालु की जानकीकुंड के पास मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त उसके पास मिले मोबाइल के आधार पर की। श्रद्धालु की पहचान हमीरपुर निवासी कमलेश कुमार के रूप हुई है। नया गांव चित्रकूट के थानाध्यक्ष डीआर शर्मा ने बताया कि एक श्रद्धालु धर्मनगरी चित्रकूट आया था। कुर्सी में बैठा था। अचानक वह नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना भेजी। शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें