फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: उल्टी दस्त से पीड़ित बालक की मौत, नौ भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बदले मौसम में बुखार, पेटदर्द उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए नौ माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि एक दिन पूर्व उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। इसके अलावा नौ मरीज भर्ती किये गए। अस्पताल में बेड फुल होने पर दो मरीजोंं को खोह अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

भरतकूप के रामपुर माफी गांव निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह नौ माह के बेटे निहाल की तबीयत खराब हो गई। उल्टी व दस्त से पीड़ित होने पर उसे शिवरामपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव गांव ले गये। जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार पेटदर्द उल्टी दस्त से पीड़ित बेड़ी पुलिया निवासी अरुण साहू, शिवमंगल, तरौंहा की विनीता देवी, अर्जुनपुर निवासी उमेश, छेछरिहा निवासी शांतिदेवी, सोनेपुर निवासी आर्यन, चकौंध निवासी कमलेशिया, रेहुंटा निवासी कलावती व मनोहरगंज निवासी विनीता को भर्ती कराया है।
मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला अस्पताल के इमर्जेंसी समेत अन्य वार्ड के बेड फुल हैं। सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में बेड फुल होने पर दो मरीज कमलेशिया और विनीता को खोह के अस्पताल में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें