फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध असलहे और एक बाइक बरामद
विज्ञापन

शिवरामपुर (चित्रकूट)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो बदमाशों को असलहों सहित धर दबोचा। दोनों बदमाश लूट एवं राहजनी करके क्षेत्र में आतंक मचा रखा था।
चौकी प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सुबह सूचना दी कि दो व्यक्ति सूरदास का पुरवा भैसौधा में गया प्रसाद के मकान के पीछे छिपे हैं। दोनों के पास तमंचा और बंदूक भी है। इस पर एसआई राम प्रकाश गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख वे भागने लगे तो घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश मुन्ना उर्फ कामता प्रसाद पुत्र रघुराई यादव निवासी गयादीन का पुरवा मऊ टिटिहरा एवं चुन्नी लाल पुत्र लोटन यादव निवासी भैसौंधा हैं। मुन्ना के पास से बारह बोर की बंदूक, जिंदा कारतूस और चुन्नीलाल के पास एक 315 बोर का तमंचा एवं जिंदा कारतूस के अलावा एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें