फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के दाम गिरने से मिली राहत

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सहालग बीतने के बाद सब्जी के दामों में कमी आई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि अभी भी कुछ सब्जियों के दाम आसपास पर हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड धर्मशाला के पास सब्जी की दुकान लगाने वाले मुहम्मद यूसुफ ने बताया कि 27 अप्रैल को सहालग बीत जाने से सब्जी के भाव में नरमी आई है। उसका कहना है कि अब प्याज 5 रुपए, कद्दू 6 रुपए, लहसुन 25 रुपए, लौकी 6 रुपए, परवल 40 रुपए, करेला 20 रुपए, टमाटर 8 रुपए, खीरा 15 रुपए प्रति किलो हो गया है। यहीं के दुकानदार सुरेंद्र ने बताया कि आसपास के गांवों की सब्जियां बाजार में आने लगी हैं। इस कारण भी दाम गिरे हैं। उसने बताया कि बैगन 20 रुपए व आलू 12 रुपए किलो बिक रहा है। दुकानदार पुस्सूलाल ने बताया कि हरी सब्जियाें के दाम कुछ गिरे हैं। पालक अब 10 रुपए, मूली 15 रुपए, करैला 20 रुपए, कटहल 25 रुपए और भिंडी 20 रुपए प्रति किलो बिक रही है। यह भी कहा कि दाम और गिरने के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें