फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं

Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक के गौहानी कला गांव के किसान बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव की समस्या बताई। ग्रामीणों ने कहा नाली, खड़ंजा और शौचालय निर्माण में अनियमियता है। विरोध करने पर गांव के कुछ दबंग लोग धमकाते है। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम मुथुकुमार स्वामी बी को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने कहा गांव में कई साल से विकास के नाम पर सिर्फ छलावा हो रहा है। विकास के नाम पर नाली, खड़ंजा, शौचालय निर्माण में सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। मिड डे मिल में भी सरकार का बर्बाद जा रहा है। दबंग डरा धमकाकर अपनी जेब भर रहे हैं। उक्त लोगों के खिलाफ थानों में मामले भी दर्ज है। चार माह पूर्व ही गांव में सड़क के दोनों तरफ नाली के लिए खुदाई की गई थी। उसकी हालत जस की तस पड़ी है। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। ग्रामीणों ने बताया इससे पूर्व भी वह एसडीएम को प्रार्थना पत्र दे चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने गांव में हुए निर्माण की जांच कराने की भी मांग की है। इस मौके पर गांव के राजबली सिंह, अवध्ेाश, छेदीलाल, हीरालाल, मोहम्मद नसीब, मुन्ना, कैलाश, छोटा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें