चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र में रामपुर माफी गांव के वृदावन की पत्नी फूल कुमारी (24) ने किसी बात को लेकर शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो आनन फानन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।