फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता में नीरज रहे अव्वल

Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्व. रामधार मिश्र की पुण्य स्मृति में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूर्व विधायक भैरों प्रसाद मिश्र के आवास से पैदल दौड़ हुई। ताज स्पोर्टिग क्लब के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में नीरज कुमार अव्वल रहे। मिथिलेश कुमार को द्वितीय और बरारतीर के उमेश कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। तीनों ने दौड़ पूरा करने में क्रमश: 20, 20.5 और 21 मिनट का समय लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर अभयराज ने खिलाड़ियों को और मेहनत करते हुए जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेमशंकर शुक्ल ने बताया कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है केवल उसे निखारने की जरुरत है। जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह ने धावकों को बधाई दी। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। ताज स्पोटिंग क्लब के सचिव सरयू प्रसाद, कोच अमित तिवार सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें