चित्रकूट। उचक्कों ने गुरुवार को दो ट्रेन यात्रियों का सामान पार किया और चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए। इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर में सवार बड़ोखर (बांदा) निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि वह कर्वी से अपने गांव जा रही थी। शिवरामपुर आउटर के पास ट्रेन धीमी होने पर दो लड़कों ने उसका बैग, जिसमें लगभग दो हजार रुपए थे, और गले से सोने की चेन खींची और भाग निकले। इसी प्रकार भरतकूप स्टेशन के पास एक लड़के ने लालगंज कानपुर निवासी दीपक कुमार का पर्स पार कर दिया। इसमें दो हजार रुपए रुपए और जरूरी कागजात थे। दोनों ने जीआरपी को सूचना देने की बात कही है।