चित्रकूट। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। रामसैया से भरतकूप तक जाने वाले श्रद्धालु मार्ग को पूरी तरह से रोशन किया जाएगा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि इस मार्ग पर जिला पंचायत मद से 95 सोलर लाइटें स्थापित की जा रही हैं। इनमें से 60 स्थायी सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं, जबकि 35 और लाइटें लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही सभी लाइटें चालू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी पांच साल तक जिला पंचायत की होगी। सोलर लाइटें लगने से अब रात में भी पूरा मार्ग जगमगाएगा। (संवाद)