जैतवारा पहुंची चौरासी कोसी परिक्रमा
खोही। 84 कोसी परिक्रमा में निकले साधु संत मप्र क्षेत्र के जैतवारा व अमिलपुर गांव के तीर्थ क्षेत्र पहुंच गए। जहां ग्रामीणों ने साधु संताें का स्वागत किया। चौरासी कोसी परिक्रमा में संत गोविंददास के नेतृत्व में साधु संत कर रहे हैं। जो इस समय मप्र क्षेत्र के धार्मिक स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। जैतवारा व अमिलपुर गांव में रुकने के बाद धारकुंडी, बिरसिंहपुर होते हुए चित्रकूट पहुंचेंगे। ब्यूरो